कोरोना के एक्टिव केस लगातार 9वें दिन घटे:24 घंटे में 3,325 नए केस मिले, 17 मौतें; 28 दिन बाद डेली केस 4 हजार से कम
  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Cases Update; Delhi Kerala | Karnataka UP Mumbai Haryana Corona Latest News

नई दिल्ली2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
देश में 28 दिन बाद 4 हजार से कम नए केस मिले हैं। सोमवार से पहले 3 अप्रैल को 3 हजार 038 नए केस मिले थे। - Dainik Bhaskar

देश में 28 दिन बाद 4 हजार से कम नए केस मिले हैं। सोमवार से पहले 3 अप्रैल को 3 हजार 038 नए केस मिले थे।

बीते दिन कोरोना के 3 हजार 325 नए मामले सामने आए हैं, 6 हजार 379 लोग ठीक हुए हैं जबकि, 17 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। देश में 28 दिन बाद 4 हजार से कम नए केस मिले हैं। इससे पहले 3 अप्रैल को 3 हजार 038 नए केस मिले थे। देश में एक्टिव केस लगातार 9 दिनों से कम हो रहे हैं। बीते दिन 44 हजार 175 एक्टिव केस थे। इससे पहले 12 अप्रैल को 44,998 लोगों का इलाज जारी था।

9 दिन से नए केस 10 हजार से कम मिल रहे
22 अप्रैल को कोरोना के 10 हजार 112 नए मामले मिले थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से लगातार नए केस 10 हजार से कम मिले हैं। रविवार (23 अप्रैल) को 6 हजार 904 नए केस सामने आए थे, 16 लोगों की मौतें हुई थीं। सोमवार (24 अप्रैल) को 6 हजार 934 नए संक्रमित मिले थे। वहीं 24 लोगों की मौतें हुई थीं।

मंगलवार (25 अप्रैल) को 9 हजार 629 केस दर्ज किए गए थे और 29 लोगों की मौतें हुई थीं। वहीं, बुधवार यानी (26 अप्रैल) को भी 9 हजार 355 केस सामने आए थे। गुरुवार यानी (27 अप्रैल) को 7 हजार 533 नए केस मिले थे। 44 लोगों को मौतें हुई थी।

शुक्रवार (28 अप्रैल) को 7 हजार 171 केस मिले थे और 40 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार (29 अप्रैल) को 5 हजार 874 नए केस सामने आए और 25 लोगों की मौत हुई। वहीं रविवार (30 अप्रैल) को 4 हजार 282 नए संक्रमित मिले थे और 14 लोगों की मौत हुई थी।

टॉप-5 राज्यों में 52% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे

देश में पिछले 24 घंटे में 3,325 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 1,746 केस सिर्फ 5 राज्यों में हैं। ये कुल आंकड़ों का 52% से ज्यादा है।

केरल: यहां 622 नए केस मिले, 1,223 लोग ठीक हुए, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 10,122 एक्टिव केस हैं।

हरियाणा: यहां बीते दिन 300 नए केस सामने आए और 778 लोग ठीक हुए। एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। फिलहाल 3,351 एक्टिव केस हैं।

ओडिशा: यहां 291 नए केस आए, एक भी व्यक्ति की मौत नही हुई। वहीं 127 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 4,230 एक्टिव केस हैं।

तमिलनाडु: यहां 274 नए केस मिले, 1 की मौत हुई है। वहीं 490 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 2,498 एक्टिव केस मिले है।

दिल्ली: यहां 259 नए केस मिले, दो लोगों की मौत हुई है। वहीं 579 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 2,709 एक्टिव केस है।

Previous articleकनाडा में मोस्ट वांटेड हुआ गोल्डी बराड़:लॉरेंस का करीबी 25 टॉप क्रिमिनल्स की लिस्ट में; पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का कत्ल कराया
Next articleकेरल की लड़क‍ियां कैसे बनी ISIS की साज‍िश का श‍िकार, देखें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here