यूनिफॉर्म सिविल कोड को AAP का समर्थन:हाईकोर्ट बोला
  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Monsoon Rains, Uniform Civil Code Chandrashekhar Azad Ravan

9 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर आम आदमी पार्टी के समर्थन की रही। हालांकि, इस पर कानून बनाने से पहले AAP ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। एक खबर कानून की कसौटी पर न्याय करने वाली अदालत की टिप्पणी की भी रही, जहां एक फिल्म को लेकर लगातार तीसरे दिन सुनवाई हुई।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. अमित शाह बिहार के मुंगेर में रैली करेंगे। ये नीतीश कुमार की पार्टी JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह का संसदीय क्षेत्र है। माना जा रहा है कि BJP यहां अपना कैंडिडेट उतार सकती है। इससे पहले शाह 1 अप्रैल को बिहार आए थे।
  2. राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर मणिपुर के दौरे पर रहेंगे। राहत शिविरों का दौरा करेंगे। इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से जारी हिंसा में अब तक 131 लोगों की मौत हो चुकी है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. यूनिफॉर्म सिविल कोड के समर्थन में AAP; कहा- कानून बनाने से पहले सहमति ली जाए

आम आदमी पार्टी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन किया है। AAP के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा, ‘हम इसका समर्थन करते हैं, लेकिन इसके लिए सभी धर्म के लोगों, राजनीतिक पार्टियों और संगठनों से सलाह-मशविरा कर आम सहमति बनाई जानी चाहिए।’ इससे एक दिन पहले ही PM मोदी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड की वकालत की थी।

ये खबर अहम क्यों है: 22वें लॉ कमीशन ने UCC पर पर आम लोगों, संस्थानों और धार्मिक संगठनों से राय मांगी है। अब तक 8.5 लाख रिस्पॉन्स भी मिल चुके हैं। अगर संसद में UCC को लेकर बिल पेश किया जाता है, तो इसे पास होने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होगी। NDA के लोकसभा में 330, जबकि राज्यसभा में 110 सांसद हैं। बिल पास होने के लिए लोकसभा में 362 और राज्यसभा में 167 मेंबर्स का समर्थन चाहिए। लोकसभा में AAP का एक, जबकि राज्यसभा में 10 सांसद हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. आदिपुरुष पर हाईकोर्ट बोला- इसे पास करना ब्लंडर; फिल्म मेकर्स को तो सिर्फ पैसे कमाने हैं
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि फिल्म आदिपुरुष को सेंसर बोर्ड ने पास कैसे कर दिया। ऐसा करना एक ब्लंडर है। कोर्ट ने ये बातें फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने का मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान कही। अदालत ने पूछा कि रामायण के किरदारों को मजाक की तरह कैसे दिखा दिया गया। फिल्म मेकर्स को तो सिर्फ पैसे कमाने हैं।

ये खबर अहम क्यों है: फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने पर सवाल उठ रहे हैं। हाईकोर्ट ने पूछा है कि क्या सेंसर बोर्ड जो सर्टिफिटेट इश्यू करता है, उसे रद्द नहीं किया जा सकता? वहीं, हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में ये मांग भी की गई है कि सेंसर बोर्ड को फिल्म को प्रमाणपत्र न देने के लिए आदेश दिया जाए। जिससे फिल्म को पब्लिक प्लेटफॉर्म्स या सोशल मीडिया में सर्कुलेट होने से रोका जा सके।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; MP के सिवनी में 6 लोगों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया

उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 42% अधिक जबकि देशभर में सामान्य से 16% कम बारिश हुई है। भारी बारिश के चलते हिमाचल के शिमला में बाढ़ जैसे हालात हैं। मुंबई और ठाणे में रेल पटरियों और सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया। उधर, मध्य प्रदेश के सिवनी में 6 लोग नदी के बीच फंस गए। उन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया।

ये खबर अहम क्यों है: 28 जून तक देश में 149 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 126 मिमी ही हुई है। ये सामान्य से 16% कम है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 42% अधिक बारिश हुई है। दक्षिण भारत में 45% कम बारिश हुई है। मध्य भारत में 17% , जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर में 21% कम बारिश हुई है। अगले दो दिनों में मानसून राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के सभी इलाकों में पहुंच जाएगा, यानी पूरे देश को कवर लेगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. कांग्रेस का आरोप- US से ड्रोन डील राफेल से बड़ा घोटाला; ये 25 हजार करोड़ का सौदा
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर हुई ड्रोन डील को घोटाला बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि 25 हजार 200 करोड़ रुपए में हुई 31 प्रिडेटर ड्रोन की डील राफेल से बड़ा घोटाला है। इसे दुनिया के बाकी देश 4 गुना कम कीमत पर खरीद रहे हैं। खेड़ा का कहना है कि हम एक ड्रोन 812 करोड़ रुपए में खरीद रहे हैं, जबकि DRDO इसे 10-20% कीमत में ही बना सकता है।

ये खबर अहम क्यों है: भारत अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स से कुल 31 ड्रोन (16 स्काई गार्डियन और 15 सी गार्डियन ड्रोन) खरीद रहा है। ड्रोन जुलाई से मिलने लगेंगे। प्रीडेटर ड्रोन करीब 35 घंटे हवा में रह सकता है। ये फुली रिमोट कंट्रोल्ड है। इस ऑपरेट लिए दो लोगों की जरूरत पड़ती है। एक बार उड़ान भरने के बाद 1900 किमी इलाके की निगरानी कर सकता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. जुलाई में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग; लैंडिंग कामयाब हुई तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश होगा

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि 12 से 19 जुलाई के बीच चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की जाएगी। स्पेसशिप पूरी तरह तैयार है। सारे टेस्ट पूरे हो जाने के बाद लॉन्चिंग की सही तारीख का ऐलान किया जाएगा। इससे पहले 22 जुलाई 2019 को चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया गया था, लेकिन सितंबर 2019 में चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

ये खबर अहम क्यों है: चंद्रयान-2 मिशन के असफल होने के बाद बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है। अगर 13 जुलाई को लॉन्चिंग होती है, तो स्पेसक्राफ्ट 23 अगस्त के आसपास चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। मिशन सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी CM बनेंगे:विधानसभा चुनाव से 5 महीने पहले कांग्रेस का फैसला, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई (पढ़ें पूरी खबर)
  2. सेंसेक्स पहली बार 64,000 और निफ्टी 19,000 के पार: मेटल-फार्मा शेयरों में खरीदारी से चढ़ा बाजार, अडाणी एंटरप्राइजेज में 5% की तेजी (पढ़ें पूरी खबर)
  3. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला: कार से आए हमलावरों ने की फायरिंग; पेट से छूते हुए निकली गोली (पढ़ें पूरी खबर)
  4. पाक क्रिकेट बोर्ड बोला- सरकार से अभी भारत जाने की इजाजत नहीं: ICC ने कहा- पाकिस्तानी टीम ने एग्रीमेंट साइन किया है, पलटना नहीं चाहिए (पढ़ें पूरी खबर)
  5. भाजपा IT सेल चीफ के खिलाफ कर्नाटक में FIR: कांग्रेस का आरोप- राहुल का एनिमेटेड वीडियो शेयर किया, हिंदू संस्कृति के खिलाफ दिखाया (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंडिगो का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ के पार: ऐसा करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन; इसी महीने 500 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया था (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इमरान ने फिर की मोदी की तारीफ:कहा- वो मुल्क के बाहर बैठकर फैसले नहीं करते, मोदी-बाइडेन ने पाकिस्तान को तमाचा मारा है (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

फ्लाइट छूटी तो ट्रैफिक पुलिस पर किया केस; पुलिस पर जाम न हटाने का आरोप

ट्रैफिक पुलिस पर केस करने वाले दयाशंकर सिंह। हाईवे पर 12 घंटे तक जाम लगे होने की वजह से वे पटना नहीं पहुंच पाए।

ट्रैफिक पुलिस पर केस करने वाले दयाशंकर सिंह। हाईवे पर 12 घंटे तक जाम लगे होने की वजह से वे पटना नहीं पहुंच पाए।

बिहार के एक शख्स ने फ्लाइट छूटने पर ट्रैफिक पुलिस पर केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि वह आरा से पटना एयरपोर्ट जा रहा था। इस दौरान लंबे जाम में फंस गया। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसवालों ने जाम हटाने की कोशिश नहीं की। अब पुलिस का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि किस पर कार्रवाई की जाए। पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Previous articleकांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम बने टीएस सिंह देव, देखें क्या बोले
Next articleसामाजिक ताना-पुरुष बराबरी का नारा आख़िर खोखला निकला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here