सिद्धारमैया कैबिनेट के 9 मंत्री करोड़पति, सब पर क्रिमिनल केस:1413 करोड़ की संपत्ति वाले डीके सबसे अमीर, खड़गे के बेटे महज 16.83 करोड़ के मालिक
  • Hindi News
  • National
  • Siddaramaiah Cabinet Criminal Records And Property Details; DK Shivakumar | Priyank Kharge

नई दिल्लीएक महीने पहले

  • कॉपी लिंक
कर्नाटक कैबिनेट में कुल 34 मंत्रियों को शामिल किया जाना है। अभी सिर्फ 8 को शामिल किया गया है। - Dainik Bhaskar

कर्नाटक कैबिनेट में कुल 34 मंत्रियों को शामिल किया जाना है। अभी सिर्फ 8 को शामिल किया गया है।

20 मई को कर्नाटक में सिद्धारमैया कैबिनेट में शपथ लेने वाले सभी 9 मंत्रियों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 19 केस डिप्टी CM डीके शिवकुमार पर और 13 केस मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर दर्ज हैं। इतना ही नहीं, ये सभी मंत्री करोड़पति भी हैं। यह जानकारी कर्नाटक इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) रिपोर्ट में दी गई है।

यह रिपोर्ट कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सरकार के नौ मंत्रियों के शपथपत्रों के आधार पर तैयार की गई है। सभी नौ मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी भी दी है। इनमें से चार पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये हैं सिद्धारमैया कैबिनेट के 9 मंत्री
मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट के 9 मंत्रियों ने शपथ ली। जिसमें डीके शिवकुमार डिप्टी CM बनाए गए। इन सभी को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलाई। CM सिद्धारमैया कुरुबा से और डिप्टी CM डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं।

इनके अलावा, डॉ. जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, प्रियांक खड़गे SC से हैं। सतीश जारकीहोली ST, एमबी पाटिल लिंगायत कम्युनिटी, केजी जॉर्ज क्रिश्चियन, जमीर अहमद खान मुस्लिम और रामालिंगा रेड्‌डी रेड्डी समुदाय से हैं।

डीके शिवकुमार कर्नाटक के डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।

डीके शिवकुमार कर्नाटक के डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।

शिवकुमार सबसे अमीर, प्रियांक खड़गे के पास सबसे कम संपत्ति
डीके शिवकुमार सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री हैं, क्योंकि उन्होंने कुल 1413.80 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे सबसे कम घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री हैं। चित्तपुर से विधायक प्रियांक के पास महज 16.83 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इन मंत्रियों की औसत संपत्ति 229.27 करोड़ रुपए है।

रिपोर्ट में सभी नौ मंत्रियों की देनदारियों का जिक्र भी है। इनमें भी सबसे अधिक देनदारी वाले व्यक्ति कनकपुरा से विधायक डीके शिवकुमार हैं। उनके पास 265.06 करोड़ की देनदारियां हैं।

रिपोर्ट में केजे जॉर्ज के बारे में जानकारी नहीं है। भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उनके स्पष्ट और पूर्ण हलफनामों का विवरण मौजूद नहीं था। इसलिए उनका डेटा एनालिसिस नहीं हो सका।

कैबिनेट के बाकी मंत्रियों की जानकारी…

नाम विधानसभा उम्र शिक्षा कुल संपत्ति देनदारी आपराधिक मामले
सिद्धारमैया वरुणा 75 साल ग्रेजुएट 51 करोड़ 23 करोड़ 13
डीके शिवकुमार कनकपुरा 60 साल पोस्ट ग्रेजुएट 1413 करोड़ 265 करोड़ 19
सतीश लक्ष्मण जरखोली येमकान्मर्दी 60 साल 12वीं पास 175 करोड़ 12 करोड़ 2
एमबी पाटिल बबलेश्वर 58 साल ग्रेजुएट 141 करोड़ 47 करोड़ 5
रामलिंगा रेड्‌डी बीटीएम लेआउट 70 साल ग्रेजुएट 110 करोड़ 35 करोड़ 4
जमीर अहमद खान चामराजपेट 55 साल 8वीं पास 72 करोड़ 42 करोड़ 6
केएच मुनियप्पा देवनहल्ली 75 साल ग्रेजुएट 59 करोड़ 27 करोड़ 1
डॉ. जी परमेश्वर कोर्तागेरे 72 साल डॉक्टरेट 21 करोड़ 9 करोड़ 3

9 में से 3 मंत्रियों के पास केवल स्कूली शिक्षा
ADR रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धारमैया कैबिनेट के 9 में से 3 मंत्रियों के पास केवल स्कूली शिक्षा है। ये तीन 8वीं पास से 12वीं पास हैं। जबकि छह मंत्रियों ने ग्रेजुएशन या उससे ज्यादा पढ़ाई की है। हलफनामों में पांच मंत्रियों ने अपनी उम्र 41 से 60 साल के बीच बताई है, जबकि चार मंत्रियों ने अपनी उम्र 61 से 80 साल के बीच बताई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कर्नाटक के नए मंत्रिमंडल में कोई महिला मंत्री शामिल नहीं है।

नतीजों के 6 दिन बाद कर्नाटक में सरकार बनी

CM ऑफिस में 20 मई को सिद्धारमैया की नेमप्लेट लगाई गई।

CM ऑफिस में 20 मई को सिद्धारमैया की नेमप्लेट लगाई गई।

13 मई को कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। कांग्रेस ने 224 सीटों में से 135, BJP ने 66 और JDS ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। नतीजे आने के बाद कांग्रेस में CM पद को लेकर पांच दिन तक मंथन चलता रहा। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच दावेदारी थी। आलाकमान ने सिद्धारमैया को चुना। डीके को सोनिया गांधी ने डिप्टी CM के लिए मनाया।

लोकसभा चुनाव के बाद डीके CM बनेंगे
शिवकुमार 50-50 फॉर्मूले पर राजी हुए हैं। पहले ढाई साल सिद्धारमैया CM रहेंगे और बाद के ढाई साल डीके। यानी डीके लोकसभा चुनाव के बाद 2025 में मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि तब कर्नाटक का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इसका नाम अभी तय नहीं है।

कर्नाटक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

डीके शिवकुमार तो सुलझ गए​​, 4 नेता बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस का काम

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत के साथ बहुमत हासिल हुआ है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत के साथ बहुमत हासिल हुआ है।

कांग्रेस हाईकमान ने कर्नाटक में CM पद के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद भले ही सुलझा लिया हो, लेकिन जी. परमेश्वर जैसे कई दिग्गज नेता हैं, जो कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। भास्कर एक्सप्लेनर में पढ़िए उन्हीं नेताओं की कहानी…

Previous articleयुवती ने माथे पर बनवाया पति के नाम का टैटू:मशीन चलते ही घबराने लगी; आर्टिस्ट ने शेयर किया वीडियो
Next articleजी-20 समिट से पहले जम्मू-कश्मीर में जैश का आतंकी गिरफ्तार:सेना की खुफिया जानकारी PAK पहुंचा रहा था; विदेशी मेहमानों का गुलमर्ग दौरा रद्द

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here