सूरत हाईवे पर सड़क हादसे में 6 की मौत:मृतकों में 3 महिलाओं और 2 बच्चे शामिल, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

सूरत2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
सूरत-बारडोली हाईवे पर डंपर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े। - Dainik Bhaskar

सूरत-बारडोली हाईवे पर डंपर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े।

सूरत बारडोली नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, 3 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे का शिकार बना परिवार ईको कार से एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। इसी दौरान सूरत-बारडोली हाईवे पर कार की डंपर से सामने से भिड़ंत हो गई थी।

मृतक परिवार सूरत जिले के मांडवी का रहने वाला है।

मृतक परिवार सूरत जिले के मांडवी का रहने वाला है।

बारडोली से सूरत लौट रहा था परिवार
बारडोली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक परिवार सूरत जिले के मांडवी का रहने वाला है। परिवार बारडोली के तरसड़ी में एक शादी समारोह में गया था। आज यह परिवार बारडोली से सूरत लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। बारडोली पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए बारडोली के सिविल अस्पताल भेजा है।

Previous articleजालंधर में शक्तिमान बना नीटू शटरां वाला:प्रचार के लिए बाइक पर लगाया स्पीकर, बोला
Next articleमहिला पत्रकार की गिरफ्तारी पर घिरी पंजाब सरकार:लुधियाना में केजरीवाल का प्रोग्राम कवर करने जाते समय पकड़ा, महिला को टक्कर मारने पर एक्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here