बोटाद (गुजरात)एक महीने पहले
- कॉपी लिंक

गुजरात के बोटाद शहर में शनिवार को कृष्णसागर तालाब में डूबने से पांच किशोरों की मौत हो गई। तालाब में दो किशोर नहाने उतरे थे। नहाने के दौरान दोनों गहराई में जाकर डूबने लगे। दोनों की चीख-पुकार सुनकर किनारे बैठे अन्य तीन लड़के एक-एककर तालाब में कूद गए। इस तरह पांचों की डूबने से मौत हो गई। मृतक सभी किशोरों की उम्र 13 से 17 साल के बीच है। सभी एक ही इलाके के निवासी थे।

सभी मृतक बोटाद शहर के सारंगपुर इलाके में रहते थे।
डेढ़ घंटे बाद मिले शव
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस का काफिला, फायर ब्रिगेड व तैराकों की टीम घटना स्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पांचों शव बाहर निकाले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सभी बच्चे महमदनगर इलाके में रहते थे।

पांचो दोस्त थे और अक्सर तालाब किनारे घूमने-फिरने जाते थे।
पांचों को नहीं आता था तैरना
मृतक किशोरों में से एक जुनैद अल्ताफ काजी के परिवार ने बताया कि इनमें से किसी को भी तैरना नहीं आता था। पांचों बच्चों के परिवार को नहीं पता था कि दोपहर को वे कब घर से निकले। हादसे से करीब एक घंटे पहले पांचों किशोर मुहल्ले में ही एक दुकान के बाहर बैठे हुए थे। पांचो दोस्त थे और अक्सर तालाब किनारे घूमने-फिरने जाते थे।

मृतक किशोरों के नाम
- अहमद उर्फ भावेश वढवाणिया (16 साल)
- अशरफ उर्फ रूमित वढ़वाणिया (13 साल)
- जुनैद अल्ताफ काजी (17 साल)
- असद आरिफ खंभाती (16 साल)
- फैजान (16 साल)