दिल्ली के जाफराबाद में 4 लोगों को मारी गई गोली:घर के बाहर बैठे थे युवक, एक जेल से छूटकर आया था, पुलिस को गैंगवार का शक
  • Hindi News
  • National
  • Delhi Gangwar CCTV Footage; Jaffrabad Criminals Firing On Chhenu Gang | Delhi News

नई दिल्ली16 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
यह घटना 5 जून की है। CCTV फुटेज में बदमाशों को गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। - Dainik Bhaskar

यह घटना 5 जून की है। CCTV फुटेज में बदमाशों को गोली चलाते हुए देखा जा सकता है।

पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में सोमवार रात 9 बजे चार युवकों को गोली मारी गई। सभी युवक घर के बाहर बैठे थे। घायल युवक छेनू गैंग के बताए जा रहे हैं। पुलिस को दो गैंग के बीच आपसी रंजिश का शक है।

पुलिस के मुताबिक, जिन चार लोगों को गोली लगी है। उसमें तीन का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। एक व्यक्ति कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया था। हमले की पूरी घटना पड़ोस के घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

कई राउंड फायरिंग, चार लोग जख्मी
रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना जाफराबाद की गली नंबर 38 की है। सोमवार रात को अरबाज और उसका भाई अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के नीचे बैठे थे। तभी कुछ बंदूकधारी घर के सामने आकर खड़े हो गए।

जब तक कुछ समझ आता, बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। जिसमें चार लोग जख्मी हो गए।

दो दिन पहले आया था जेल से बाहर
पुलिस ने बताया, जिन चार लोगों को गोली लगी है। उनकी पहचान अरबाज, हमजा, हसन और समीर के रूप में हुई है। इनमें अरबाज दो दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।

अरबाज और समीर के कमर में गोली लगी, जबकि अब्दुल की जांघ और हमजा के सीने में गोली लगी है। घायलों का GTB अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आसपास लगे CCTV कैमरों से बदमाशों की पहचान की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह खबर भी पढ़ें…

मुंबई में दोस्त की बर्थडे पर हत्या, जिस चाकू से केक काटा, उसी से मारा

मुंबई में 4 लड़कों ने अपने दोस्त के 18वें बर्थडे पर उसकी हत्या कर दी। इनके बीच 10 हजार रुपए का विवाद चल रहा था। घटना 31 मई की है। गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों में 2 नाबालिग भी हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Previous articleपहलवानों के केस में एक्शन तेज, बृजभूषण के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, 12 लोगों के बयान किए दर्ज
Next article300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची:सीहोर के मुंगावली की घटना, 20 फीट पर फंसी; 4 जेसीबी से खोदा जा रहा गड्‌ढा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here