4 लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की:लोहे की छड़ें चोरी का शक था, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
लिस ने 4 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रतिकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar

लिस ने 4 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रतिकात्मक फोटो

नवी मुंबई में चार लोगों ने एक युवक का अपहरण किया फिर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। उन्हें शक था कि युवक ने लोहे की छड़ें चुराई हैं। पुलिस ने 4 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारे गए युवक का नाम विनोद राठौर (35) था। इंस्पेक्टर राजीव शेजवल ने बताया कि आरोपियों ने विनोद के दोस्त अनिल जाधव (26) पर भी हमला किया था। वह भी घायल हुआ है। उसने पुलिस में शिकायत की है। घटना मंगलवार रात की है।

दुकान में बंद कर पीटा

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने विनोद और अनिल को दुकान में बंद कर पीटा।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने विनोद और अनिल को दुकान में बंद कर पीटा।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मंगलवार को सुबह 9:30 बजे से 2:30 बजे के बीच विनोद और अनिल को दुकान में बंद कर पीटा। अनिल ने शिकायत में बताया कि चारों ने विनोद की लात-घूंसों और स्टम्प से पिटाई की। इसके बाद उसे दीवार पर फेंका जिससे वह बेहोश हो गया। बाद में विनोद की मौत हो गई।

4 आरोपियों में से एक दिनकर प्रहलाद लावंड (42) वेल्डिंग की दुकान का मालिक है। उसे शक था कि विनोद और अनिल ने उसकी दुकान के बाहर से लोहे की छड़ें चुराई हैं। दिनकर ने अपने 3 दोस्तों अभिमन्यु बिहारी यादव (24) , राजकुमार श्रीराम धनी यादव (27) और गुलाब अमर सिंह चव्हाण उर्फ ​​पिंटू चव्हाण को बुलाया। इन्होंने दोनों की पिटाई की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Previous articleकेरल विधानसभा में राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव पास:कहा
Next article‘If Pakistan Can Come To Play In India, Why Can’t We?,’ Asks Hockey India Secretary General Bhola Nath Singh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here