- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Jammu Kashmir Poonch Punjab Soldier Martyr Funeral Updates; Poonch Terrorist Attack Punjab Soldier Martyr
मोगा2 महीने पहले
- कॉपी लिंक

जम्मू कश्मीर के पुंछ में शहीद हुए पंजाब के चारों जवानों का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। लुधियाना, मोगा, बठिंडा और गुरदासपुर में जवानों को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ा। चारों जगहों पर माहौल गमगीन रहा।
गुरदासपुर के शहीदी जवान हरकृष्ण सिंह को उनकी डेढ़ साल की बेटी ने मुखाग्नि दी। गर्भवती पत्नी दलजीत कौर ने घुटनों के बल शीश नवाकर पति को अंतिम विदाई दी। वहीं मोगा के शहीद लांस नायक कुलवंत सिंह को उनके 3 महीने के बेटे ने मुखाग्नि दी। कुलवंत सिंह के पिता भी 24 साल पहले कारगिल जंग में शहीद हुए थे।
पुंछ में शहीद गुरदासपुर के जवान का संस्कार
गुरदासुपर के जवान हरकृष्ण सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बटाला एरिया के गांव तलवंडी भरथ निवासी हरकृष्ण सिंह को उनकी डेढ़ साल की बेटी ने मुखाग्नि दी। वहीं गर्भवती पत्नी दलजीत कौर ने घुटनों के बल शीश नवाकर पति को अंतिम विदाई दी। ये सब देख हर किसी की आंख नम हो गई।

पिता कारगिल में शहीद, बेटे ने पुंछ में दिया बलिदान
शहीद लांस नायक कुलवंत सिंह को शनिवार को मोगा के गांव चड़िक में राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई। शहीद कुलवंत सिंह को उनके 3 महीने के बेटे ने मुखाग्नि दी। कुलवंत के पिता बलदेव सिंह भी कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए थे।
उस समय कुलवंत एक साल के थे। कुलवंत को 2010 में उनकी जगह पर नौकरी मिली। उनकी शहादत के 24 साल बाद कुलवंत शहीद हुए।

शहीद मनदीप सिंह का बेटा बोला- मैं भी फौजी बनूंगा
लुधियाना के शहीद मनदीप सिंह का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पैतृक गांव चन्नकोइया में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ा। उन्हें बेटी ने अंतिम सेल्यूट किया। वहीं बेटे 8 वर्षीय करनदीप सिंह ने कहा कि वह अपने पिता मनदीप सिंह की तरह ही फौज में भर्ती होना चाहता है। वह भी देश की सेवा करेगा।

शहीद सेवक सिंह को अंतिम विदाई, मां-बाप के इकलौते बेटे थे
शहीद सिपाही सेवक सिंह शनिवार सुबह पंचतत्व में विलीन हो गए। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ा। शहीद सेवक सिंह का बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में उनके पैतृक गांव बाघा में अंतिम संस्कार किया गया। वह माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

शहीद जवानों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें:-
पुंछ में शहीद गुरदासपुर के जवान का संस्कार: डेढ़ साल की बेटी ने दी पिता हरकृष्ण सिंह को मुखाग्नि

जम्मू कश्मीर के पूंछ में शहीद हुए गुरदासपुर के 25 वर्षीय जवान हरकृष्ण सिंह का आज अंतिम संस्कार किया गया। वह 6 साल पहले 2017 में आर्मी में भर्ती हुए थे। हरकृष्ण सिंह पहले 16 ट्रेनिंग में थे और बाद में 49RR में चले गए थे (पढ़ें पूरी खबर)
लुधियाना के शहीद मनदीप पंचतत्व में विलीन: बेटी ने किया सेल्यूट

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले में शहीद हुए लुधियाना के मनदीप सिंह का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पैतृक गांव चन्नकोइया में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान लोगों ने मनदीप अमर रहे के नारे भी लगाए (पूरी खबर पढ़ें)
पुंछ में शहीद मोगा के सपूत का संस्कार: 3 महीने के बेटे ने दी कुलवंत सिंह को मुखाग्नि

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए मोगा के लांस नायक कुलवंत सिंह का शनिवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नौजवानों ने हाथों में तिरंगे लेकर बाइक रैली भी निकाली। शहीद की पत्नी हरदीप कौर, मां हरिंदर कौर, बहन चरणजीत कौर व भाई सुखप्रीत सिंह ने भी श्रद्धांजलि दी (पूरी खबर पढ़ें)
शहीद जवान सेवक सिंह को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी हमले में शहीद सिपाही सेवक सिंह शनिवार सुबह पंचतत्व में विलीन हो गए। शनिवार सुबह शहीद सेवक सिंह का पार्थिव शरीर घर पहुंचा। इस दौरान गांव में सेवक सिंह अमर रहे के नारे गूंजे। वह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे (पूरी खबर पढ़ें)