कुकी समुदाय के हमले में 15 लोग घायल:वेस्ट इंफाल के दो गांवों पर रात में किया था अटैक; विष्णुपुर जिले में भी हुई हिंसा

वेस्ट इंफाल20 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
गांव में तैनात पुलिस और मणिपुर राइफल्स ने हमले का जवाब दिया, जिसके बाद हमलावर भाग गए। - Dainik Bhaskar

गांव में तैनात पुलिस और मणिपुर राइफल्स ने हमले का जवाब दिया, जिसके बाद हमलावर भाग गए।

मणिपुर के वेस्ट इंफाल जिले के दो गांवों पर शुक्रवार रात को कुकी समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। हमले में 15 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, कुकी समुदाय के लोगों ने मॉर्डन हथियारों और बमों के साथ अटैक किया।

उधर, विष्णुपुर जिले के पोंबिखोक से भी हिंसा की जानकारी मिली है। हालांकि, यहां किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस और मणिपुर राइफल्स ने भगाया
कुकी समुदाय के लोगों ने फायेंग और कांगचुप चिंगखोंग गांव पर हमला किया। इस दौरान वहां तैनात पुलिस और मणिपुर राइफल्स ने हमले का जवाब दिया। 4 घंटे से ज्यादा समय तक दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही, जिसके बाद कुकी समुदाय के लोग नजदीकी पहाड़ियों में भाग गए। घायलों को इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और राज मेडिसिटी में भर्ती करवाया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मणिपुर हिंसा में अब तक 98 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं 310 लोग घायल हुए हैं। सरकार के मुताबिक, 37 हजार से ज्यादा लोग अभी भी 272 रिलीफ कैंप्स में रह रहे हैं।

मणिपुर हिंसा में अब तक 98 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं 310 लोग घायल हुए हैं। सरकार के मुताबिक, 37 हजार से ज्यादा लोग अभी भी 272 रिलीफ कैंप्स में रह रहे हैं।

काकचिंग जिले से 7 शव बरामद
मणिपुर पुलिस, बीएसएफ और असम राइफल्स ने एक संयुक्त ऑपरेशन में काकचिंग जिले के सेरौ और सुगनू इलाके से 7 शव बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों की मौत 28 मई को हुई हिंसक झड़प में हुई थी।

राज्य में अब तक पुलिस ने 40 लोगों का एनकाउंटर भी किया है। CM एन बीरेन सिंह ने एनकाउंटर में मारे गए लोगों को ‘मिलिटेंट’ बताया है। CM ने कहा- ये लोग आम नागरिकों के खिलाफ एम-16, एके-47 असॉल्ट राइफलों और स्नाइपर गन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मणिपुर हिंसा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

हिंदू मैतेई चाहते हैं ST दर्जा, भड़के ईसाई आदिवासी: मणिपुर हिंसा की असली कहानी

इम्फाल घाटी वाले इलाके में मैतेई समुदाय का दबदबा है। ये ज्यादातर हिंदू होते हैं। मणिपुर की कुल आबादी में इनकी हिस्सेदारी करीब 53% है। मणिपुर के कुल 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई समुदाय से हैं। पढ़ें पूरी खबर…

मणिपुर के नए पुलिस चीफ होंगे राजीव सिंह:पी. डोंगल को हटाया गया; शाह बोले- हाईकोर्ट के जल्दबाजी भरे फैसले से हिंसा हुई

मणिपुर के पुलिस चीफ पी. डोंगल को हटा दिया गया है। अब उनकी जगह राजीव सिंह को नियुक्त किया गया है। गृह मंत्री 29 मई से 4 दिन के दौरे पर मणिपुर गए। 1 जून को उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से हिंसा की जांच कराई जाएगी। हिंसा से जुड़े 6 मामलों की जांच CBI करेगी। शाह ने कहा कि मणिपुर हाईकोर्ट के एक जल्दबाजी भरे फैसले की वजह से यहां हिंसा हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

गृहमंत्री की अपील के बाद मणिपुर में 144 हथियार सरेंडर:इनमें हाईटेक राइफल्स और ग्रेनेड; पांच जिलों से कर्फ्यू हटा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद मणिपुर में उपद्रवियों ने 144 हथियार और 11 मैगजीन सरेंडर किए हैं। इनमें SLR 29, कार्बाइन, AK, इंसास राइफल, इंसास LMG, M16 राइफल जैसी हाईटेक राइफल्स और ग्रेनेड भी शामिल हैं। मणिपुर सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…

Previous articleपहलवानों का दर्द:बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर के खुलासे के बाद भी आँख खुलेगी या नहीं?
Next articleबीमार पत्नी से मिलने के लिए घर पहुंचे मनीष सिसोदिया:कल कोर्ट ने दी थी परमिशन; तबियत बिगड़ने के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हुईं वाइफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here